{"_id":"5b118f2d4f1c1b906e8b5b3f","slug":"15278774267-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी आई महिला के साथ ससुरालीजनों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी आई महिला के साथ ससुरालीजनों ने की मारपीट
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस न लेने पर महिला को पीटा
बुलंदशहर। दहेज उत्पीड़न के मामले में कचहरी में तारीख पर आई महिला के साथ उसके ससुरालीजनों ने जमकर मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने उसे बचाया, इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
शिकारपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला बीना शर्मा ने बताया कि उसकी शादी नगर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। जुलाई 2017 में आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह तारीख पर न्यायालय आई हुई थी। जब वह अपने अधिवक्ता के चैंबर की तरफ जा रही थी, इस दौरान उसे ससुरालीजनों ने उसे रोक कर मुकदमा वापस लेने की बात कही, इंकार करने पर भड़के पति, सास व ससुर ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी उसे मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में अभी उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।