{"_id":"5b118e364f1c1baf6e8b5c8e","slug":"152787717916-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से राहत के लिए अभी करना होगा मानसून का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से राहत के लिए अभी करना होगा मानसून का इंतजार
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से राहत के लिए अभी करना होगा मानसून का इंतजार
बुलंदशहर। गर्मी से राहत के लिए फिलहाल मानसून का इंतजार करना होगा। विशेषज्ञों की मानें तो मानसून से पहले बारिश और तापमान में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को भी पुरवा हवा चलने के बाद भी लोग उमस भरी गर्मी और लू से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कभी आंधी तो कभी बादल छाने के साथ ही चल रही पुरवा हवाओं के बाद भी लोगों को तपिश से राहत नहीं मिल पाई है। हालांकि इससे तापमान में कुछ गिरावट आई थी, जिससे सभी ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब एक कार फिर तापमान बढ़ने लगा है। सुबह से ही तेज धूप व गर्म हवाओं से लोग परेशान हो रहे हैं। दोपहर होने तक तपिश और बढ़ जा रही है। इसके चलते लोग घरों के बाहर कम ही निकल रहे हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी होने से तपिश ने दोबारा अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून की बारिश तक तपिश का सामना होगा।