फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   निकाह का झांसा देकर दोस्त की पत्नी से छह माह तक किया रेप

निकाह का झांसा देकर दोस्त की पत्नी से छह माह तक किया रेप

Thu, 31 May 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
निकाह का झांसा देकर दोस्त की पत्नी से छह माह तक किया रेप
निकाह का झांसा देकर दोस्त की पत्नी से छह माह तक किया रेप
विज्ञापन

- पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
- अब आरोपी निकाह का दबाव बनाने पर दे रहा जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। निकाह का झांसा देकर दोस्त की पत्नी के साथ युवक द्वारा छह माह तक रेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर पति ने भी महिला को घर से निकाल दिया। वहीं अब आरोपी ने भी उससे निकाह करने सेे इंकार कर दिया है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता नेे एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि उसका छह साल पहले निकाह हुआ था। निकाह के बाद से पति के दोस्त का घर पर आना शुरू हो गया था। करीब छह माह पूर्व आरोपी दोस्त ने उससे पति से तलाक के बाद निकाह करने का प्रस्ताव रखा। वह उसकी बातों में आ गई। पीड़िता के मुताबिक निकाह का झांसा देकर पति का दोस्त उसके साथ रेप करने लगा। कई बार उसने आरोपी पर निकाह करने के लिए दबाव भी बनाया, लेकिन आरोपी उसे टालता रहा। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसके पति को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई और उसने पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जब आरोपी को इस बाबत बताया तो उसने भी उसके साथ निकाह करने से इंकार कर दिया। साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अब एसएसपी से मामले में उचित जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed