{"_id":"5b05ae0e4f1c1bd9408b7713","slug":"15270988888-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे तक ताबड़तोड़ छापेमारी, रंगेहाथ पकड़े छह बिजली चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे तक ताबड़तोड़ छापेमारी, रंगेहाथ पकड़े छह बिजली चोर
Updated Wed, 23 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घंटे तक ताबड़तोड़ छापेमारी, रंगेहाथ पकड़े छह बिजली चोर
- बिजली चोरी रोकने के लिए एक्सईएन के नेतृत्व में टीम ने 150 जगहों पर मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद।
बिजली चोरी रोकने के लिए विभागीय टीम बुधवार तड़के 150 जगहों पर छापेमारी की। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने छह लोगों को रंगेहाथ बिजली चोरी करते पकड़ लिया। वहीं कई लोगों के लोड बढ़ाए और कनेक्शन को समायोजित किया। टीम में एक्सईएन, दो एसडीओ और 25 जेई शामिल रहे।
बुधवार को स्थानीय डिवीजन के एक्सईएन जेपी राजपूत के नेतृत्व में एसडीओ जहांगीराबाद जेपी गुप्ता, एसडीओ अनूपशहर सुभाष चंद व नगर जेई ईश्वरी प्रसाद समेत पूरे डिवीजन क्षेत्र के करीब 25 जेई ने सुबह पांच बजे नगर के मोहल्ला प्रभुदयाल, मैमारान व बंशीधर में अभियान चलाया। टीम ने संयुक्त रूप से करीब 150 जगहों पर छापेमारी की। इसमें छह उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। दो ऐसे उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों को मौके पर ही समायोजित किया गया, जो घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक प्रयोग में ले रहे थे। वहीं चार लोगों का मौके पर लोड बढ़ाया। लगातार पांच घंटे तक चले इस अभियान से विद्युत चोरों में हड़कंप मचा रहा। एक्सईयन ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। जिन लोगों के यहां टीम ने बिजली चोरी पकड़ी है, उनके विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विभागीय कर्मचारियों को बिजली चोरों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिजली चोरी में 24 लोगों पर एफआईआई
- बिजली अफसरों की छापेमारी से मचा हड़कंप
- एक दर्जन से अधिक कालोनियों में चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बिजली चोरी रोकने के लिए मंगलवार की रात अफसरों ने नगर में सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान अफसरों ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली अफसरों की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार रात बिजली अफसरों ने नगर के साठा, मामन रोड, ऊपरकोट, नहर कालोनी, राधानगर, कैलाश पुरी समेत दर्जनों कालोनी में अभियान चलाया। इस दौरान 22 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। हाईडिल बिजलीघर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शहर के कई मोहल्लों से लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार की रात छापेमार कार्रवाई की गई तो बड़ी संख्या में लोग बिजली चोरी करते पाए गए। जिसके चलते 24 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली चोरी भी बढ़ने लगी है, इससे लाइन लॉस भी बढ़ गया है। बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।