फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अहार स्थित सिद्ध बाबा मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल

अहार स्थित सिद्ध बाबा मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल

Tue, 22 May 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अहार स्थित सिद्ध बाबा मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल

विज्ञापन
अहार का सिद्ध बाबा मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल
बुलंदशहर। अहार स्थित सिद्ध बाबा मंदिर व हापुड़ के महर्षि दयानंद गुरुकुल महाविद्यालय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए दोनों जिले के जिलाधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने के आदेश दिए हैं। वर्तमान में दोनों ही स्थलों की हालत काफी खराब है।
जिले में कई धार्मिक स्थल ऐसे हैं, जिन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इन स्थलों का पौराणिक महत्व होने के चलते यहां पर प्रत्येक वर्ष गंगा स्नान समेत अन्य कई पर्वों पर मेले का आयोजन किया जाता है। इन स्थलों पर विकास कार्यों के अभाव में अपेक्षित संख्या में लोग नहीं आ पाते हैं। इन स्थलों को पर्यटन स्थल बनाने के लिए अब शासन ने शुरुआत की है। इसके तहत अहार क्षेत्र स्थित सिद्ध बाबा मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने के लिए शासन ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार मंदिर के पास बिजली, पानी, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी, जिससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिए उपसचिव बच्चू लाल ने पर्यटन विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखते हुए कार्य योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। शासन द्वारा इसके लिए 19.66 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति देते हुए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी ईकाई के रूप में चयनित किया है । डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि शासन के आदेश पर अमल किया जा रहा है। मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में बदलने से जिले का भी विकास होगा। गुणवत्तापूर्वक सभी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


हापुड़ के महर्षि दयानंद गुरुकुल महाविद्याल की भी सुधरेगी दशा
हापुड़ के महर्षि दयानंद गुरुकुल महाविद्यालय पूठ (पुष्पावती)की हालत भी इन दिनों काफी खराब हो चुकी है। गुरुकुल में कभी कभार ही पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की गिरती संख्या से चिंतित शासन ने महाविद्यालय की दशा बदलने की योजना बनाई है। योजना के तहत शासन ने फिलहाल 10.11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed