फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नहर कालोनी में जर्जर सड़क व भवनों को लेकर प्रदर्शन

नहर कालोनी में जर्जर सड़क व भवनों को लेकर प्रदर्शन

Mon, 21 May 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नहर कालोनी में जर्जर सड़क व भवनों को लेकर प्रदर्शन
नहर कालोनी में जर्जर सड़क व भवनों को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की नहर कालोनी में वर्षों से मकानों और सड़कों की मरम्मत न होने से परेशान लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने अफसरों पर आरोप लगाया कि मरम्मत के लिए जारी किए जाने वाले बजट को अफसर चट कर रहे हैं, जबकि कालोनी के पार्क व नालियों की सफाई भी समय से नहीं की जा रही है।

नहर कालोनी में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के सरकारी आवास हैं। रविवार को स्थानीय लोगों ने विभागीय अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि करीब दस वर्षों से कालोनी में मकानों की मरम्मत नहीं कराई गई है। जिससे कर्मचारियों के परिवार जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि आंधी-तूफान के चलते जर्जर मकानों में माल और जन हानि होने की संभावना बढ़ गई है। इसके बाद भी अफसरों ने मकानों की मरम्मत के लिए कोई आवश्यक कदम नहीं उठाए हैं। लोगों का कहना है कि करीब आठ वर्ष पूर्व कालोनी की सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और न तो अफसरों ने इसकी मरम्मत कराई और न ही सड़क को दोबारा बनवाया गया। प्रदर्शन करने वालों में बबीता, रजनी, रमेश, कपिल, सचिन, लालचंद्र, अरुण, किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed