{"_id":"5afdc2f44f1c1bd0408b6247","slug":"15265799529-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्कूलों की जांच रिपोर्ट से डीएम असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्कूलों की जांच रिपोर्ट से डीएम असंतुष्ट
Updated Thu, 17 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों की मान्यता की जांच में गड़बड़झाले पर डीएम सख्त
- प्रभारी डीआइओएस को दोबारा जांच करवाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मान्यता से अधिक कक्षाएं चलाने वाले चार स्कूलों की जांच रिपोर्ट पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दोबारा जांच करवाने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस ने इसके लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
अमरगढ़-ऊंचागांव क्षेत्र से एक शिकायत मिली थी कि पांच स्कूलों की मान्यता आठवीं तक है और उनमें कक्षाएं अधिक चलाई जा रही हैं। इस पर प्रभारी डीआइओएस ने एक टीम को जांच के लिए भेजा था। अफसरों की जांच में शिकायत सही पाई गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम के संज्ञान में जब मामला पहुंचा तो उन्होंने जांच रिपोर्ट मांग ली। रिपोर्ट देखने के बाद डीएम ने नाराजगी जताते हुए फिर से जांच के आदेश दिए। वहीं, इन स्कूलों की दोबारा जांच शुरू होने से शिक्षा विभाग के अफसर और बाबुओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी डीआइओएस डॉ. पूरन सिंह का कहना है कि डीएम के आदेश पर चारों स्कूलों की फिर से जांच कराई जा रहे हैं, इसके लिए जांच अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है।