फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुआवजे का भुगतान न होने पर रोका निर्माण कार्य

मुआवजे का भुगतान न होने पर रोका निर्माण कार्य

Thu, 17 May 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुआवजे का भुगतान न होने पर रोका निर्माण कार्य
मुआवजा के लिए हाईवे 235 का रोका निर्माण कार्य
विज्ञापन

- मिट्ठेपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोका बाईपास का निर्माण कार्य
- एडीएम के आश्वासन पर किसान हुए शांत

अमर उजाला ब्यूरो
गुलावठी। मुआवजा न मिलने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हाईवे 235 पर बन रहे बाईपास का काम रोक दिया। भाकियू ने ऐलान किया है कि जब तक किसानों को उनकी भूमि का निर्धारित मुआवजे का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वह बाईपास का कार्य नहीं होने देंगे।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने ग्राम मिट्ठेपुर में बृहस्पतिवार की सुबह हाजी इलियास की अध्यक्षता में पंचायत कर बाईपास का कार्य रोकने का निर्णय लिया। दोपहर को कार्यकर्ता एकत्र होकर कार्यस्थल पहुंचे। जिनमें ब्लॉक अध्यक्ष चौ. देवेंद्र सिंह तेवतिया, नगर अध्यक्ष चौ. सुरेशपाल सिंह तेवतिया, सलीम मेवाती, तहसील अध्यक्ष रोहताश सिंह तेवतिया, प्रमेन्द्र कुमार सोनू, जोगेंद्र सिंह, चौ.चमन सिंह, हाजी रूकमुद्दीन, चौ.लटूर सिंह, हाजी मासूम अली, केहर सिंह, राजेश शर्मा, ब्रहमदत्त शर्मा, शमसुद्दीन, भूरे खां, खालिद आदि किसान बाईपास पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने रोड रोलर पर कब्जा कर लिया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह तेवतिया का कहना है कि हाईवे प्राधिकरण के अधिकारी जिलाधिकारी के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। ग्राम देवली, भमरा, मिट्ठेपुर आदि के किसानों की भूमि अधिग्रहण का मुआवजा 23 अक्टूबर 2017 को अंतिम रूप से निर्धारित हो गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी ने किसानों को मुआवजे का पैसा एक माह में दिलाने का वायदा किया था। परंतु सात महीने बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला। नगर अध्यक्ष सुरेशपाल सिंह तेवतिया ने बताया कि अब किसानों के सब्र का बंाध टूट चुका है। उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। किसान प्राधिकरण की मनमानी नहीं चलने देंगे। जब तक मुआवजे का भुगतान नहीं जाता, तब तक बाईपास का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि फिलहाल किसानों को समझाकर शांत कर दिया गया है। एनएचएआई द्वारा कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। जिसके चलते मुआवजा वितरण में देरी हो रही है। शीघ्र ही कोर्ट से अनुमति मिलने पर किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed