{"_id":"5afdc2e24f1c1bdf408b619e","slug":"15265799346-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास के नीचे रास्ता बनवाने के लिए रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास के नीचे रास्ता बनवाने के लिए रोका काम
Updated Thu, 17 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरपास का रास्ता बनवाने के लिए रोका काम
- एक सप्ताह से रुका पड़ा है अंडरपास का कार्य
डिबाई। हाईवे स्थित निर्माणधीन फलाईओवर पर बने अंडरपास के पास समीपवर्ती गांव के लिये कोई रास्ता न बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने कार्य रोका हुआ है। एक सप्ताह से अंडरपास का कार्य पूरी तरह से बाधित है। इसके लिए बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क बनवाने की मांग की।
आगरा-मुरादाबाद एनएच द्वारा कसेरकलां रेलवे लाइन पर फ्लाई ओवर बनवाया जा रहा है। फ्लाईओवर के समीप पड़ने वाले गांव चिलमापुर के रास्ते के लिए अंडर पास बनाया जा रहा है। अंडर पास तो बना दिया, लेकिन उसके नीचे रास्ता अभी तक नहीं बनाया जा सका है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एनएचएआई व कार्यदायी संस्था के अफसर रास्ता बनवाने के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम उमाशंकर व सीओ ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाकर शांत कराते हुए रास्ता निर्माण का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान मानक चंद्र, रोहन सिंह, सत्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।