फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कर्जमाफी के लिए 9436 पात्र किसानों की डिमांड जनरेट

कर्जमाफी के लिए 9436 पात्र किसानों की डिमांड जनरेट

Fri, 04 May 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी के लिए 9436 पात्र किसानों की डिमांड जनरेट
कर्जमाफी के लिए 9436 पात्र किसानों की डिमांड जनरेट
विज्ञापन

- 72 करोड़, 34 लाख, 96 हजार 380 रुपये का कर्ज होगा माफ
- अभी शिकायतों की जांच है जारी, शेष किसानों की जल्द होगी सूची जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कर्जमाफी के लिए 9436 पात्र किसानों की डिमांड जनरेट हो गई है। इन किसानों का 72 करोड़, 34 लाख, 36 हजार 380 रुपये का कर्ज माफ होगा। शेष किसानों की सूची जल्द जारी होगी।
सरकार की कर्जमाफी योजना के तहत अब तक जिले में 90 हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ हो चुका है। समय-समय पर शिकायत मिलती रही है कि बैंकों की गलती से किसान कर्जमाफी से वंचित रह गए। इन शिकायतों की जांच करने पर आरोप सही पाए गए थे। इस पर शासन ने किसानों से कर्जमाफी के पोर्टल पर अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करवाने के आदेश दिए थे। जिले के करीब 48 हजार किसानों ने कर्जमाफी का लाभ लेने के लिए आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। इन शिकायतों की जांच बैंक और तहसील स्तर पर जारी है और 311 किसानों की शिकायत ऐसी सामने आ चुकी हैं, वह कर्जमाफी का लाभ पहले ही ले चुके हैं। शासन के आदेश पर कृषि विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार की शाम जिले के 9436 पात्र किसानों के कर्जमाफी के लिए डिमांड जनरेट कर दी है। यह डिमांड जनरेट शासन के कर्जमाफी के पोर्टल पर की गई है। इन किसानों के कर्ज की 72 करोड़, 34 लाख, 36 हजार 380 रुपये का कर्ज माफ होगा। कृषि अधिकारियों का कहना है कि अभी शेष शिकायतों की जांच जारी है और पात्र किसानों की सूची बनाकर जल्द ही उनका कर्जमाफ करने के लिए डिमांड जनरेट कर दी जाएगी। साथ ही अफसरों ने किसानों से यह भी आह्वान किया है कि जिन किसानों ने कर्जमाफी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वह विकास भवन स्थित कार्यालय न पहुंचकर जनसेवा केंद्र या किसी भी कंप्यूटर के माध्यम से पता कर लें कि उनका नाम कर्जमाफी में शामिल है या नहीं। इस बारे में विभाग की ओर से कोई सूचना नहीं दी जा सकेगी। यह पूरी प्रक्रिया शासन के कर्जमाफी पोर्टल पर है और किसान अपनी शिकायत नंबर से ही सभी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

कोट
जिन किसानों ने कर्जमाफी का लाभ लेने के लिए शिकायत की थी, उनमें से 9436 पात्र किसानों के कर्जमाफी के लिए शासन के पोर्टल पर डिमांड जनरेट कर दी है। शिकायतों की जांच जारी है और जल्द ही शेष किसानों की भी डिमांड जनरेट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed