फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महालक्ष्मी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

महालक्ष्मी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

Tue, 17 Apr 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
महालक्ष्मी महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु
महालक्ष्मी महायज्ञ एवं देवी भागवत
विज्ञापन

कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु
अनूपशहर। अखिलभारतवर्षीय धर्मसंघ के तत्वाधान में आयोजित सौ कुंडलीय महालक्ष्मी महायज्ञ के लिए संतों की मौजूदगी में यज्ञाचार्यों ने अरणि मंथन से वेदमंत्रों के साथ यज्ञ अग्नि को प्रज्वलित किया। इसके बाद मंगलवार प्रात: से श्रीसूक्त के दो सौ पाठों के साथ महालक्ष्मी महायज्ञ में विभिन्न गुरुकुलों से आये ब्रह्मचारियों द्वारा आहुतियां देने का कार्य शुरू हुआ। प्रात: से ही यज्ञ परिक्रमा करने और दोपहर में देवी भागवत कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। डा. गुणप्रकाश चैतन्यजी महाराज ने देवीभागवत कथा का शुभारंभ करते हुए लोगों को सत्कर्म के लिए प्रेरित किया। सांयकाल में श्रीगंगास्त्रोत के साथ महालक्ष्मी की बनारस की तर्ज पर भव्य आरती की गई। इसमें बड़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचे। त्रयंबकेश्वरजी महाराज के मार्गदर्शन में हो रहे महायज्ञ में लोग पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। स्वदेशाचार्य, नरेशचंद, नरोत्तमदास गोयल, अशोक गोयल, अजय गर्ग हैप्पी, अनुराग राघव, नरेंद्र, संटू आदि व्यवस्था में जुटे हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed