फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार

ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार

Tue, 17 Apr 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार
ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार
विज्ञापन

- योजना में चयनित 79 ग्रामों में आज से चलेगा स्वच्छता अभियान
- पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 को होगी ग्राम सभा की बैठक व कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। भारत सरकार के ग्राम स्वराज अभियान को जिले में सफल बनाने के लिए जिला पंचायती राज विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार कर लिया है। योजना में शामिल 79 ग्रामों में आज से स्वच्छता अभियान चलेगा। जबकि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के तहत गांवों में ग्राम सभा की बैठक आदि कार्यक्रम होंगे।

ग्राम विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एवं जिला पंचायती राज विभाग के प्रभारी अधिकारी सर्वेश चंद ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान को जिले में सफल बनाने के लिए योजना तैयार की है। 18 अप्रैल से तीन दिन चयनित गांवों में सफाई कर्मियों की टोली बनाकर और अन्य मजदूर लगाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। योजना में चयनित 79 गांवों में 16 गांव अनुसूचित जाति बाहुल्य भी शामिल हैं और उनमें विशेष कार्यक्रम होंगे जैसे स्वच्छता रैली का आयोजन, ओडीएफ हेतु कार्य को पूरा करना, शाौचालय निर्माण हेतु गड्ढे खुदवाए जाना आदि काम भी किया जाएगा। इन गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर ग्राम स्वराज अभियान की तिथियों का लेखन आदि कराए जाएंगे। समस्त कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी होगी। चयनित गावंों में से 16 गांवों में खंड विकास अधिकारी द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के तहत 20 से 25 अप्रैल तक सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें वर्ष 2018-19 की कार्ययोजना एवं समस्त पेंशनर्स की सूची का अनुमोदन लिया जाएगा। इसके साथ ही 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के संबोधन को समस्त विकास खंडों और जनपद स्तर पर स्थानीय प्रतिनिधियों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed