{"_id":"5ad627f34f1c1b62098b5174","slug":"15239843733-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक शिक्षकों की होगी पदोन्नति, आदेश आते ही छाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक शिक्षकों की होगी पदोन्नति, आदेश आते ही छाई खुशी
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक शिक्षकों की जल्द होगी पदोन्नति
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों के सहायक शिक्षकों की जल्द ही पदोन्नति होगी। सहायक अध्यापक पदोन्नत होकर हेडमास्टर बनेंगे। बीएसए ने बताया कि जल्द ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पिछले दिनों भी परिषदीय स्कूलों के सहायक शिक्षकों को पदोन्नत कर उन्हें हेडमास्टर बनाने के आदेश प्राप्त हुए थे। उस समय भी आदेश मिलने पर जिला स्तर पर तैयारी शुरू हो गई थी, लेकिन इसी बीच आदेश प्राप्त हुआ कि पदोन्नति की प्रक्रिया अंतर जनपदीय स्थानांतरण के चलते रोक दी गई है। इससे पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों में मायूसी छा गई। अब एक बार फिर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पदोन्नति के आदेश मिलते ही सहायक अध्यापकों के चेहरे पर खुशी छा गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि परिषदीय स्कूलों के सहायक शिक्षकों को पदोन्नत कर हेडमास्टर बनाए जाने के आदेश प्राप्त हो गए हैं। ब्यूरो