फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   16.80 करोड़ से बनी जिले में 42 किलोमीटर सडक़ें

16.80 करोड़ से बनी जिले में 42 किलोमीटर सडक़ें

Tue, 17 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
16.80 करोड़ से बनी जिले में 42 किलोमीटर सडक़ें
16.80 करोड़ से बनी जिले में 42 किलोमीटर सड़केें
विज्ञापन

- छह सड़कें बनने से 50 से अधिक गांवों का सफर हुआ सुहाना
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का हुआ निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में 42 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है। सड़कों के निर्माण के लिए 16.80 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई है। इनके बनने से 50 से अधिक गांवों का सफर सुहाना हो गया है।
भारत सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की सड़क बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना संचालित है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में करीब 70 किलोमीटर की दस सड़कें बनाने का लक्ष्य मिला था। योजना के अनुसार एक किलोमीटर तक की सड़क निर्माण पर 40 लाख रुपये की लागत आती है। अब तक बन चुकी 42 किलोमीटर से अधिक दूरी वाली सड़कों पर करीब 16.80 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। अफसरों का दावा है कि शेष सड़कों का निर्माण भी जल्द हो जाएगा। जो सड़क बनकर तैयार हो गई हैं, उनसे 50 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की परेशानी दूर हो गई है।
विज्ञापन


इन सड़कों का हो चुका है निर्माण
- सात किलोमीटर की चंदेरू से पचौता वाया सराय घासी
- सात किलोमीटर की गुलावठी-स्याना रोड से बागवाला
- 6.015 किलोमीटर की बगराऊ से कमालपुर
- 5.230 किलोमीटर की भागपुर वाया कमालपुर
- 10.530 किलोमीटर की गुलावठी-स्याना रोड से अहमदानगर
- सात किलोमीटर की बुलंदशहर-अनूपशहर रोड पर शिवाली से रहमापुर-स्यावली

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 42 किलोमीटर से अधिक लंबी छह सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस पर 16.80 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हुई है। शेष चार सड़कों का निर्माण जारी है और यह कार्य भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। - एमपी सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अभियंत्रण विभाग, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed