{"_id":"5ad627ef4f1c1b6e098b511b","slug":"15239843702-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई श्री महालिंगेश्वर की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई श्री महालिंगेश्वर की शोभायात्रा
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से निकली महालिंगेश्वर की शोभायात्रा
- शोभायात्रा से पहले हुआ भगवान शिव का दिव्य महास्नान और श्रृंगार सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ की शोभायात्रा मंगलवार को नगर में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा से पहले भगवान शिव का दिव्य महास्नान और श्रृंगार सेवा की गई। इसके बाद महा प्राणान्यास और शैय्याधिवास का आयोजन हुआ।
धर्म पुष्प विश्व जागृति मिशन के अध्यक्ष आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जाएगा। इस दौरान हवन, महालिंगेश्वर आदि मूर्ति स्थापना के साथ दिव्य प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद महाप्रसाद एवं भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंदिर पर 14 अप्रैल से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को मंदिर से श्री महालिंगम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान शिव और उनके परिवार सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियों को शामिल किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। धार्मिक गीत और भजनों की गूंज रही और शोभायात्रा का समापन वापस मंदिर में जाकर संपन्न हुआ। इससे पहले भगवान शिव का दिव्य महास्नान और श्रृंगार सेवा की गई। शोभायात्रा के बाद महा प्राणान्यास और शैय्याधिवास का आयोजन हुआ। पूरा दिन मंदिर पर भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूजन में शामिल होकर धार्मिक लाभ कमाया। इस दौरान भगवान शिव के भक्त सेवा में जुटे रहे। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, आचार्य रमेश चंद शास्त्री, विजय कुमार अवस्थी, राजीव मिश्र, उमाकांत शुक्ला, मोहित गौतम, दीपू गर्ग, कुशल चौधरी, लक्ष्मी राज सिंह, अजय त्यागी और ठा. कल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।