फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीएल के लिए अब ऑनलाइन देना होगा टेस्ट

डीएल के लिए अब ऑनलाइन देना होगा टेस्ट

Mon, 16 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
डीएल के लिए अब ऑनलाइन देना होगा टेस्ट
डीएल के लिए अब ऑनलाइन देना होगा टेस्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब डीएल बनाने के नाम पर कोई खेल नहीं चलेगा। आवेदन को इसके लिए ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने पर ही डीएल बनेगा। परीक्षा में मदद के लिए विभाग द्वारा आरटीओ एग्जाम एप बनाया गया है। इसके साथ ही आवेदक एप के जरिए वाहन चलाने संबंधी जरूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे

ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने के लिए आवेदकों को टेस्ट देना पड़ता था। जिसे अधिकारी कर्मचारी टेस्ट में फेल होने का भय दिखाकर मोटी रकम ऐंठ लेते थे। अब यह सब खेल बंद हो गया है। परिवहन विभाग ने ऐसे आवेदकों के लिए आरटीओ एग्जाम एप लांच किया है। जो आवेदकों को टेस्ट की तैयारी तो कराता ही है, साथ ही यातायात के नियमों से भी जागरूक कराता है। एप में ड्राइविंग लाइसेंस से मिलते-जुलते ही सवाल होंगे। जिससे आवेदक को टेस्ट देने में कोई परेशानी नहीं होगी और वह आसानी से इसे पास कर लेगा। साथ ही उसे किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को मोटी रकम भी नहीं देनी होगी। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए ऑनलाइन टेस्ट आवेदक को देना होगा। इसके लिए 15 सवाल दिए जाएंगे। जिसमें से आवेदक को नौ प्रश्नों का सही जवाब देना होगा। टेस्ट में फेल हो जाने पर एक सप्ताह बाद आवेदक को दूसरा मौका दिया जाएगा। टेस्ट में पास होने पर ही आवेदक को लाइसेंस की स्वीकृति दी जाएगी, आवेदक आरटीओ एग्जाम एप के द्वारा मदद ले सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed