फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सरकारी अस्पतालों में अब आधार कार्ड दिखाने पर मिलेगी दवा

सरकारी अस्पतालों में अब आधार कार्ड दिखाने पर मिलेगी दवा

Fri, 06 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में अब आधार कार्ड दिखाने पर मिलेगी दवा
अब आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगी दवा
विज्ञापन

- होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक अस्पतालों में लागू हुआ नियम
- दवा लेने के लिए अब रोगियों को साथ लाना होगा आधार
चेतन शर्मा
बुलंदशहर। सरकारी अस्पतालों में अब तक एक रुपये की पर्ची बनवाकर डॉक्टर को दिखाने के बाद आसानी से दवा मिल जाती थी, लेकिन नए वित्तीय वर्ष से शासन ने सरकारी अस्पतालों में दवा लेने के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। पहले चरण में आयुष अस्पतालों में यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद सभी सरकारी अस्पतालों में यह योजना लागू की जाएगी।
सरकारी सुविधाओं में धीरे-धीरे आधार की अनिवार्यता लागू की जा रही है। अब तक सरकारी अस्पतालों में दवाओं के लिए आधार की अनिवार्यता नहीं थी, लेकिन अब मुफ्त दवा और जांच की अन्य सुविधाओं में भी आधार को लागू करने की तैयारी है। अब तक जननी सुरक्षा का भुगतान पाने और गर्भवती के अल्ट्रासाउंड में आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू थी, लेकिन अब दवा लेने के लिए भी रोगी को आधार दिखाना होगा। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आयुष ने आदेश दिया है कि होम्योपैथिक, आयुष अस्पतालों में दवा के लिए आने वाले रोगियों को आधार कार्ड दिखाने पर ही दवा दी जाए। जिला आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक अस्पताल में एक अप्रैल से इस नियम को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

आधार न होने पर अन्य पहचान पत्र से ले सकेंगे दवा
जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. एसएन राय ने बताया कि जिस मरीज के पास आधार नहीं है वह मतदाता पहचान पत्र, फोटो युक्त राशन कार्ड, पैन कार्ड आदि कोई भी पहचान पत्र दिखाकर दवा ले सकते हैं। शासन के निदेश पर मरीजों को भविष्य में आधार कार्ड साथ लेकर आने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

एक अप्रैल से आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल में आधार कार्ड दिखाने पर ही दवा मिलेगी। अभी इसकी जानकारी आम मरीजों को नहीं है। इस दौरान दवा लेने आने वाले मरीजों को जानकारी देकर आधार कार्ड साथ लेकर आने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. गीता शर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed