{"_id":"5ac7a73d4f1c1bd7618b5dff","slug":"15230339217-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह करना होगा जांच रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह करना होगा जांच रिपोर्ट का इंतजार
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह करना होगा जांच रिपोर्ट का इंतजार
दानपुर में विस्फोट का मामला--
डिबाई। तहसील क्षेत्र के गावं दानपुर में बुधवार को हुये विस्फोट के कारणों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सीओ राघवेंद्र मिश्रा के अनुसार आगरा की फोरेंसिक टीम द्वारा लिये नमूने की जांच रिपोर्ट का अभी एक सप्ताह इंतजार करना होगा। दौलतपुर चौकी प्रभारी बच्चू सिंह ने हादसें में दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी बोटम इंजरी व बर्न इंजरी व सिर में चोट आना बताया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार देर रात्री एसपी देहात तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी के अनुसार वहां से आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। हालांकि इस दौरान वहा उपस्थित लोगों को पुलिस ने हटा दिया था। विस्फोटक सामग्री के साथ मकान मालिक शब्बू खाॅं को पूछताछ के लिये दौलतपुर चौकी साथ ले गई थी। ग्रामीणों के अनुसार देर रात्रि पुलिस ने शब्बू को वापस घर भेज दिया था। पुलिस कर्मी भी दबी जवान से इसकी पुष्टि कर रहे है। उधर, हादसे में तीन वर्षीय शमसुद्दीन की पुत्री अलीया व शब्बू खॉ की अठारह वर्षीय पुत्री फरीदा की मौत का कारण आतिशबाजी तो नहीं क्योंकि पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फरीदा का हाथ पूरी तरह से डेमेज हो जाना इसका कारण हो सकता है। घटना स्थल पर विस्फोटक सामग्री की दुर्गंध भी इसकी पुष्टि कर रही थी। उधर, अग्निशमन अधिकारी सिलिंडर का कोई भी पार्ट घटना स्थल पर न मिलने की रिपोर्ट उच्चाधिकरियों को भेज चुके है।