फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विधवा पेंशन के लिए 4,49 करोड़ का बजट स्वीकृत

विधवा पेंशन के लिए 4,49 करोड़ का बजट स्वीकृत

Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विधवा पेंशन के लिए 4,49 करोड़ का बजट स्वीकृत
विधवा पेंशन के लिए 4.49 करोड़ का बजट स्वीकृत
विज्ञापन

- 27,461 विधवा महिलाओं को मिलेगी राहत, पात्रों के बैंक खाते में पहुंचेगी धनराशि
- पिछले काफी समय से पेंशन की राशि का इंतजार कर रही थी जिले की विधवा महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। विधवा महिलाओं के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से पेंशन का इंतजार कर रही विधवा महिलाओं के लिए शासन ने चार करोड़ 49 लाख 74 हजार 500 रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। यह राशि जिले की 27,461 विधवा महिलाओं के खाते में जल्द ही पहुंच जाएगी।
जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा 27,461 विधवा महिलाओं का डाटा शासन को भेज दिया था। ये महिलाएं पिछले काफी समय से अपनी पेंशन का इंतजार कर रही थी। अब शासन ने उनकी पेंशन के लिए चार करोड़ 49 लाख 74 हजार 500 रुपये की राशि का बजट स्वीकृत किया है। जल्द ही सभी के खाते में तीन महीने की कुल 1500-1500 रुपये धनराशि पहुंच जाएगी। मार्च माह में आवेदन करने वाली विधवा को तीन माह बाद एक साथ पेंशन भेजी जाएगी। हालांकि इसके लिए अभी बजट नहीं मिला है। वहीं पेंशन का इंतजार कर रही विधवा महिलाओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन



आधार कार्ड बन सकता है अड़चन
जिन पात्रों ने आधार कार्ड की फोटो कापी जमा नहीं किया है, उनकी पेंशन में अड़चन आ सकती है। खातों से आधार कार्ड लिंक करवाना जरूरी है। जानकारी के अनुसार अभी 20 फीसदी से अधिक पात्रों के पास आधार कार्ड नहीं हैं। पेंशन लेने के लिए पात्र महिलाओं को जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड लिंक कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी
विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। आवेदन करने के लिए किसी भी साइबर कैफे पर जाकर विडो पेंशन साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन यहां से सीधे ब्लाक पर जाएगा और ब्लाक से जांच के बाद जिला प्रोबेशन कार्यालय में आ जाएगा। यहां से सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पेंशन के लिए आवेदन स्वीकृत हो जाएगा। इसके लिए जरूरी प्रमाण पत्रों में एक लाख की आय सीमा तक का प्रमाण पत्र, तहसील का बना हुआ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकापी, बैंक की पासबुक, पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र ओर अदो पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए।


विधवा पेंशन के लिए शासन से बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही यह राशि खाते में पहुंच जाएगी। जो महिलाएं अभी तक आवेदन नहीं कर पाई हैं, वह अपना आवेदन भी कर सकती हैं। - जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed