{"_id":"5aa437f34f1c1ba4238b47eb","slug":"15207119061-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं पर दिल्ली में आर-पार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं पर दिल्ली में आर-पार की लड़ाई
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 को दिल्ली में महापंचायत करेगी भाकियू
स्याना। किसानों का गन्ने का भुगतान न होने से नाराज भाकियू ने 13 को दिल्ली में महापंचायत करने का निर्णय लिया है। पंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। भाकियू के मेरठ मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने शनिवार को ग्राम खाद मोहन नगर में जनसंपर्क किया। उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। क्योंकि शुगर मिलों द्वारा उनके गन्ना भुगतान न करना किसानों को भुखमरी के कगार पर पहुंचा रहा है। किसानों के नलकूपों
के बिलों को दोगुना करके प्रदेश सरकार ने उन्हें आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान किया है। इसी के साथ शुगर मिलों द्वारा भुगतान न करना एक बड़ी समस्या बना हुआ है। तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान अब अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करें व आर-पार की लड़ाई लड़े। जिसका शंखनाद आगामी 13 मार्च को दिल्ली में शुरू होगा। इस दौरान किसानों को दिल्ली पहुंचने के लिए किसानों की टीमें बनाकर जिम्मेदारी भी दी गई हैं। शैलेंद्र आर्य व मुनिराज त्यागी ने कहा कि दिल्ली आंदोलन को सफल बनाना प्रत्येक भाकियू कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। जन संपर्क अभियान के तहत कैलाश चंद, पंकज शर्मा, विपिन चौधरी, सरदार सिंह, मनोज बाल्मीकि, हेम सिंह गुर्जर, कृष्ण कुमार, ब्लाक अध्यक्ष रिंकू शर्मा, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।