फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कृषि ऋणमाफी के फार्म जमा न करने पर किसानों का हंगामा

कृषि ऋणमाफी के फार्म जमा न करने पर किसानों का हंगामा

Sun, 11 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कृषि ऋणमाफी के फार्म जमा न करने पर किसानों का हंगामा
कृषि ऋणमाफी के फार्म जमा न करने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृषि विभाग द्वारा ऋणमाफी के फार्म जमा न करने पर शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भड़के किसानों ने डीएम आवास पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद डीएम के आश्वासन देने के बाद किसान शांत हुए।

शुक्रवार को विभिन्न तहसीलों के गांवों के लोगों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर ऋणमाफी के दस्तावेज जमा न करने का आरोप लगा डीएम आवास के सामने जमकर हंगामा किया। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक किसानों ने उनके फार्म जमा कराए जाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि विकास भवन स्थित कृषि विभाग के अधिकारियों ने सुबह नौ बजे तक कुछ किसानों के दस्तावेज जमा किए, लेकिन इसके बाद अधिकारी दफ्तर बंद कर चले गए, जबकि ऋणमाफी के दस्तावेजों को जमा करने का शनिवार को अंतिम अवसर था। डीएम द्वारा फोन पर कृषि विभाग के अधिकारियों को फार्म जमा करने के आदेश देने के बाद गुस्साए किसान शांत हुए। इसके बाद किसानों ने विकास भवन पहुंचकर अपने आवेदन जमा किए। मौके पर रविंद्र, रमेश, चरन सिंह, कलुआ, चमन, हुकमा, कालीचरन, राहत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed