{"_id":"5aa4343c4f1c1ba3238b47f5","slug":"152071095515-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में नहीं हो रही बुखार और मलेरिया की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में नहीं हो रही बुखार और मलेरिया की जांच
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में नहीं हो रही बुखार और मलेरिया की जांच
बुलंदशहर। मौसम में लगातार परिवर्तन होने से बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट न होने के कारण खून की जांच नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिला अस्पताल में उपचार कराने आने वाले मरीजों का चिकित्सक बिना जांच के इलाज कर रहे हैं। इसके कारण मरीजों की बीमारी कम होने की बजाए और बढ़ जा रही हैं। बिना जांच के सही इलाज न मिलने से परेशान मरीज निजी अस्पतालों में जाकर इलाज कराने को मजबूर हैं। परेशान मरीज कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन जल्द कार्रवाई का भरोसा देने के अलावा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच के लिए कोई पैथोलॉस्टि न होने के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पैथोलॉजिस्ट तैनात करने के लिए कई बार शासन को पत्र भेजा जा चुका है। फिर भी मरीजों को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।