फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   64 तालाबों को जीवंत करने का सपना रह गया अधूरा

64 तालाबों को जीवंत करने का सपना रह गया अधूरा

Sat, 24 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
64 तालाबों को जीवंत करने का सपना रह गया अधूरा
64 तालाबों को जीवंत करने का सपना रह गया अधूरा
विज्ञापन

- इन तालाबों का जीर्णोद्धार कर किया जाना था जल का संरक्षण
- लघु सिंचाई विभाग ने भेजा था प्रस्ताव, नहीं हुआ पास
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के 64 तालाबाें को जीवंत करने का सपना अधूरा रह गया। इन तालाबों का जीर्णोद्धार कर इनमें जल संरक्षण किया जाना था। इसके लिए लघु सिंचाई विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। मगर, अभी तक न तो प्रस्ताव पास हुआ और न ही इस संबंध में कोई जानकारी मिल सकी।

केंद्र सरकार ने तालाबों का जीर्णोद्धार कर उसमें बारिश और बेकार बहने वाले पानी का संरक्षण कर सिंचाई आदि कार्यों में प्रयोग करने की पहल शुरू की की थी। इसके लिए जिले में 64 तालाबों को चिन्हित किया गया था। लघु सिंचाई विभाग ने उस समय शासन को इन तालाबों का प्रस्ताव भी बनाकर भेजा था। मगर, अब नया वित्तीय वर्ष शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक भेजे गए प्रस्ताव के पास होने या फिर उसके संबंध में अन्य कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके चलते अफसरों को आस बंध गई है कि अब यह प्रस्ताव पास नहीं होगा। लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियर सौदान सिंह ने बताया कि तालाबों के जीर्णोद्धार और जल संरक्षण के लिए जो प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था, उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अब यह प्रस्ताव पास नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed