{"_id":"5a8c5ffe4f1c1ba3378b51df","slug":"151914926916-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हैंडबाल में खिलाड़ियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हैंडबाल में खिलाड़ियों ने लहराया परचम
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट हैंडबाल में खिलाड़ियों ने लहराया परचम
- मुजफ्फरनगर सहित अन्य स्थानों पर हुई प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
सेंट मोमिना स्कूल के खिलाड़ियों ने मुजफ्फरनगर में 15 से 18 फरवरी तक चली अंडर-19 स्टेट हैंडबाल चैंपियनशिप में बुलंदशहर का परचम लहराया। मेडल जीतने वालों के अलावा अन्य स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले व स्कूल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक शाह फैसल ने बताया कि मुजफ्फरनगर में आयोजित चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ी विनोद कुमार गगा, रोहित, पंकज चौधरी, भूपेंद्र कुमार, अमरजीत, हेमंत और सोनू ने गोल्ड मेडल जीतकर जिलेे का नाम रोशन किया है। इससे पहले नागपुर में हुई नेशनल स्कूल गेम्स अंडर 17 मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में साजिब खान, शान मौहम्मद, तुषार शर्मा, रोबिन चौधरी और गौरव शर्मा विजयी रहे। राहुल तोमर ने गोल्ड मेडल जीता था। 20वीं राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में भूमिका चौधरी ने गोल्ड और हंसिका तोमर ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सूर्यांश शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता था। इन सभी खिलाड़ियों को स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्रीकांत शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी रमेशपाल, संघ के उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, नैपाल सिंह, आरके शर्मा, अजय सिंह सिरोही, प्रशासक रोहित अग्रवाल, हैंडबाल टीम के कोच रवि लोधी, मिनी गोल्ड टीम के सचिव सचिन चौधरी और बॉक्सिंग कोच विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।