फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रदेश को उतम प्रदेश बनाएगी भाजपा : पंकज सिंह

प्रदेश को उतम प्रदेश बनाएगी भाजपा : पंकज सिंह

Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश को उतम प्रदेश बनाएगी भाजपा : पंकज सिंह
फोटो समाचार
विज्ञापन

प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएगी भाजपा : पंकज सिंह
- प्रदेश महामंत्री ने बजट पर चर्चा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
- हाईकोर्ट बेंच की मांग पर बोले सही समय पर होगा सही निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
भाजपा के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री और गौतमबुद्धनगर के विधायक पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट को जन उपयोगी बताते हुए कार्यकर्ताओं से लोगों को बजट की बारीकियों को बताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में हुई प्रदेश की दुर्दशा को सुधारने में भाजपा सरकार को समय लगेगा। प्रदेश में भाजपा सरकार में बदमाश एनकाउंटर के खौफ से कांप रहे हैं। उन्होंने कहा कि धैर्य रखें आने वाले समय में उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन सालों में करीब 20 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनाए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि मामले में उचित समय पर सरकार उचित निर्णय लेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल और संचालन जिला महामंत्री नेमपाल सिंह ने किया। इस दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र लोधी, विमला सोलंकी, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, जिपं अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, धर्मेंद्र काली, डीके शर्मा, सतीश शर्मा, विमल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो समाचार
सिकंदराबाद में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
क्षेत्रिय विधायक विमला सोलंकी ने मंगलवार को प्रदेश महामंत्री और विधायक पंकज सिंह का दनकौर तिराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। भाजपा नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा ने बताया कि विधायक पंकज सिंह बुलंदशहर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। स्वागत के दौरान डा. प्रदीप दीक्षित, पंडित सचिन शर्मा, हेमंत शर्मा, नरेंद्र सैनी, धनश्याम सैनी, श्याम शर्मा, राहुल वाल्मीकि, अरुण प्रजापति आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed