{"_id":"5a89d5554f1c1b4d588b93d2","slug":"151898269714106-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"106 जोड़ें बंधे परिणय सूत्र में, प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
106 जोड़ें बंधे परिणय सूत्र में, प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक विवाह में 106 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत रविवार को 106 जोड़ों का विवाह कराया गया। जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। वैवाहिक जोड़ों के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया।
नुमाइश मैदान में इस समारोह का आयोजन हुआ। सम्मेलन में हिंदु व मुस्लिम दोनों संप्रदायों के वर-वधुओं का धार्मिक रीति रिवाज से विवाह पूर्ण कराया गया। इस मौके पर परिवहन व जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार गरीबों व किसानों के हित के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बिजली के मुफ्त कनेक्शन, फ्री गैस कनेक्शन, गरीब जोड़ों के शादी विवाह आदि कराकर सरकार गरीब लोगों के घरों को रोशन कर रही है। मौके पर पं. दीपक भारद्वाज, योगेश भारद्वाज तथा मौलाना इरफान अहमद सिद्दीकी द्वारा मंत्रोच्चार व कुरान की आयतों के बीच कार्यक्रम को संपन्न कराया। नव दंपति जोड़े के लिए समाज कलव्याण विभाग द्वारा 20-20 हजार रुपये वधू के खाते में तथा 10-10 हजार रुपये का उपहार दिया गया। एलपीजी गैस एजेंसी संचालक डीपी सिंह ने सभी जोड़ों को गैस का चूल्हा, खुर्जा पॉटरी एसोसिएशन ने टी सैट व साड़ी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य किट, उद्योग व्यापार मंडल द्वारा घड़ी, पैंट शर्ट, ब्लू मून होटल द्वारा कंबल, पंचायत राज विभाग द्वारा स्वच्छता किट, महिला कल्याण चेतना द्वारा मेकअप किट व राजीव देशवाल की ओर से एक लाख रुपये की धनराशि प्रशासन को भेंट की गई। इस मौके पर सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सदर विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही, अनिल शर्मा, डॉ. अनीता लोधी राजपूत, खुर्जा विधायक विजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र लोधी, सीएमओ, एसएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अफसर व नेता मौजूद रहे।