{"_id":"5a885e674f1c1b4f588b9227","slug":"15188867147123-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"123 करोड़ से होगा बुलंदशहर-अनूपशहर रोड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
123 करोड़ से होगा बुलंदशहर-अनूपशहर रोड का निर्माण
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
123 करोड़ से होगा बुलंदशहर-अनूपशहर रोड का निर्माण
- विधायक की पहल पर शासन ने जारी किए सड़क निर्माण के आदेश
- जून 2018 से सड़क का कार्य शुरू होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग की जर्जर हालत से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। अनूपशहर विधायक की पहल पर शासन ने 1.23 अरब रुपये की लागत से सड़क निर्माण के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं। आदेश जारी होने के बाद जून माह से कार्य शुरू होने की संभावना है।
बुलंदशहर-अनूपशहर सड़क की जर्जर हालत से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके लिए कई बार लोगों ने विधायक व डीएम को शिकायत देकर सड़क निर्माण की मांग की थी। लोगों की शिकायत के आधार पर अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने सड़क निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद एशियन विकास बैंक से ऋण लेकर सड़क निर्माण योजना के तहत बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग को शामिल किया गया है। सड़क के योजना में शामिल किए जाने पर लोगों को जर्जर हो चुकी सड़क से निजात मिल सकेगी। विधायक की पहल पर शासन ने योजना के तहत जिले की एक मात्र सड़क को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों को आदेश जारी किए हैं। योजना के तहत 19 किमी 56.02 किमी तक की सड़क का उच्चीकरण किया जाएगा। इस पर शासन द्वारा 1.23 अरब रुपये की लागत खर्च की जाएगी। इस धनराशि से ही सड़क के चौड़ीकरण, बिजली की लाइन शिफ्ट करने, पेड़ों को काटने का कार्य किया जाएगा। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए अनुमति मिल गई है। इससे लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन डीके तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए शासन के आदेश मिल चुके हैं। सड़क निर्माण कार्य 1.23 अरब रुपये की लागत से जून माह में शुरू करा दिया जाएगा। टेंडर जारी करने के लिए भी अनुमति मिल गई है।