{"_id":"5a885caf4f1c1bef7b8b7db3","slug":"151888627319-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन को मिल गए दूल्हा-दुल्हन, आज बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन को मिल गए दूल्हा-दुल्हन, आज बजेगी शहनाई
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन को मिल गए दूल्हा-दुल्हन, आज बजेगी शहनाई
- नुमाइश मैदान में 100 जोड़े बंधेंगे वैवाहिक बंधन में
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। प्रशासन को काफी प्रयास के बाद आखिरकार दूल्हा-दुल्हन मिल गए हैं। अब रविवार 18 फरवरी को शहनाई बजेगी। नुमाइश मैदान में 100 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। यह सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होगा।
शासन की ओर से जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जरूरतमंद कन्याआें की शादी कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए शासन ने 476 जोड़ों की शादी का लक्ष्य रखा है। सामूहिक विवाह के लिए पहले 12 फरवरी, फिर 15 फरवरी और उसके बाद 18 फरवरी की तिथि जारी की थी। इस बीच जिला प्रशासन को विवाह के लिए जोड़े जुटाने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अब काफी प्रयास के बाद सफलता मिली है। इसके लिए जिला प्रशासन ने नुमाइश मैदान में भव्य समारोह का आयोजन करने की तैयारी कर ली है।
शादी में कन्यादान के लिए सामाजिक संगठनों ने भी बढ़ाए हाथ
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक शादी पर 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 20 हजार रुपये लड़की को कन्यादान के रूप में दिए जाएंगे, जबकि 10 हजार रुपये का सामान कन्यादान स्वरूप भेंट किया जाएगा। इस सामान में लंहगा-चुन्नी, कपड़े, मोबाइल, सूटकेश, प्रेसर कुकर, घड़ी, बर्तन, पायल आदि शामिल शामिल है। पांच हजार की राशि विवाह समारोह में खर्च होगी। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी कन्यादान के लिए हाथ बढ़ाए हैं। वह भी कंबल, गैस चूल्हे और कपड़े आदि सामान देंगे।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री होंगे विवाह समारोह के मुख्यातिथि
- मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए अब तक 100 से अधिक जोड़े शामिल कर लिए हैं। नुमाइश मैदान में रविवार को भव्य समारोह होगा और मुख्यातिथि प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे। समारोह में डीएम डा. रोशन जैकब सहित प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ राजनैतिक दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।