{"_id":"5a885caa4f1c1ba1268bae52","slug":"151888626972482-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2482 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2482 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2482 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
बुलंदशहर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा शनिवार को भी जारी रही। पहली पारी में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 2482 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पर अफसरों की कड़ी निगाह रही। दूसरी पारी में सभी 99 परीक्षा केंद्रों पर इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई और परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि शनिवार पहली पारी में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान-825 की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 44061 के सापेक्ष 41987 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 2482 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पारी में इंटर सैन्य विज्ञान-338 द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में पंजीकृत सभी 20 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, दूसरी पारी में इंटर भौतिक विज्ञान-373 की परीक्षा हुई। परीक्षा पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित विभागीय अफसर लगातार नजर रखे हुए हैं। ब्यूरो