{"_id":"5a8727734f1c1bff388b8797","slug":"15188071081031-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर योजना से रोशन होंगे विभिन्न ब्लॉकों के 31 बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर योजना से रोशन होंगे विभिन्न ब्लॉकों के 31 बाजार
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलर योजना से रोशन होंगे विभिन्न ब्लॉक के 31 बाजार
बुलंदशहर। जिले के बाजारों में अब अंधेरा नहीं रहेगा। प्रदेश सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत इन बाजारों में सोलर लाइटें लगाने के लिए नेडा को आदेश जारी किए हैं। आदेश मिलने के बाद विभाग ने भी जिले के बाजारों में लाइटें लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के अनुसार एक बाजार में करीब आठ लाइटें लगाई जाएंगी।
उत्तर प्रदेश अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत ऊर्जा विभाग के द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत बाजारों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिसमें एक बाजार में आठ सोलर लाइटें लगाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना को शुरू करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अफसरों को आदेश भी जारी किए हैं। यूपी नेडा के अधिकारी ने बताया कि जिले के 16 ब्लाकों में लगने वाले प्रमुख बाजारों सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। जिसमें जिले के 31 बजारों को शामिल किया गया है। इसमें दानपुर ब्लॉक में भरने वाले बाजार में 17 लाइटें लगाई जाएंगी। 31 बाजारों में 273 लाइटों को लगाया जाना है। लाइट लगाने के लिए बाजारों का भी चयन कर लिया गया है। वहीं अब जल्द ही बाजारों में लाइटें लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।