{"_id":"5a8725994f1c1bef7b8b7b7e","slug":"15188066349-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली की मांग पर बिजली बाबू को उपभोक्ताओं ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली की मांग पर बिजली बाबू को उपभोक्ताओं ने धुना
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वसूली की मांग पर उपभोक्ताओं ने बिजली बाबू को धुना
बुलंदशहर। अवैध वसूली के चलते बृहस्पतिवार की देर शाम भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर पावर कारपोरेशन के एक बाबू की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद किसानों ने एक्सईएन का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि पावर कारपोरेशन के तृतीय खंड में ट्यूबवेलों के कनेक्शन के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जाती है। अवैध वसूली के खिलाफ भाकियू के एक गुट के कार्यकर्ता और किसानों ने हाइडिल कालोनी पहुंचकर तृतीय खंड के एक बाबू पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद किसानों ने बाबू के दफ्तर में घुसकर उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद किसानों ने एक्सईएन का घेराव कर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि बाबू लगातार अवैध वसूली की मांग कर रहा था। इस बाबत एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि अवैध वसूली की मांग की गई है तो इसकी जांच कराकर बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।