{"_id":"5a8725874f1c1bdd0b8b4593","slug":"15188066161529-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों के कायाकल्प के लिए 29 लाख जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों के कायाकल्प के लिए 29 लाख जारी
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों के कायाकल्प के लिए 29 लाख जारी
- जिले के बीबीनगर, गुलावठी, अनूपशहर व लखावटी स्वास्थ्य केंद्र का होगा सुदृढ़ीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के चार स्वास्थ्य केंद्रों का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए शासन ने 29 लाख का बजट जारी किया है। जिले के चारों स्वास्थ्य केंद्रों पर सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है।
जिले में 13 सामुदायिक व 61 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इनमें अधिकांश जर्जर हालत में पड़े हैं। इनका कायाकल्प करने के लिए शासन ने चार स्वास्थ्य केंद्र के लिए 29.04 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इसमें सबसे कम लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 4.47 लाख रुपये व सबसे अधिक बीबीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 12.11 लाख रुपये जारी किए गए हैं। लखावटी सीएचसी प्रभारी डा. अमिताभ सिंह ने बताया कि 4.47 लाख का बजट मिला है। बजट के हिसाब से सीएचसी में सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। अनूपशहर सीएचसी प्रभारी डा. एसपी सिंह ने बताया कि शासन द्वारा दी गई 5.49 लाख रुपयों की धनराशि से जल्द ही योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। गुलावठी सीएचसी प्रभारी डा. राकेश चंद्रा ने बताया कि प्रस्ताव के आधार पर कार्य जारी हो चुका है। बीबीनगर सीएचसी प्रभारी डा. एसके जैन ने बताया कि शासन द्वारा भेजे गए 12.11 लाख रुपये मिल गए है, सीएचसी में सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। जल्द ही सीएचसी का कायाकल्प किया जाएगा।
कोट
शासन द्वारा जारी किए गए चार सीएचसी के लिए 29.04 लाख रुपये के लिए बजट जारी किया गया है। इस बजट से चारों सीएचसी का सुदृढ़ीकरण करवाने के लिए सीएचसी प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- डा. केएन तिवारी, सीएमओ