{"_id":"5a85d3de4f1c1b8e268ba4e3","slug":"15187201741215-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 प्रधानों पर बैठी जांच, ग्रामीणों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 प्रधानों पर बैठी जांच, ग्रामीणों ने की शिकायत
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने की शिकायत पर 15 प्रधानों पर बैठी जांच
बुलंदशहर। जिले के ग्राम प्रधानों पर आरोप-प्रत्यारोप की शिकायत मिलने का सिलसिला जारी है। डीएम और सीडीओ को मिली शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी के पास गई है। डीपीआरओ ने करीब 15 ग्राम प्रधानों की शिकायतों की जांच कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि डीएम और सीडीओ को मिली ग्राम प्रधानों की शिकायत उन्हें प्राप्त हो गई हैं। इनमें से 15 ग्राम प्रधानों की शिकायताें की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारियों को जल्द ही जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों की शिकायतों में ग्रामीणों ने गांव के विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने के साथ कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित ग्राम प्रधान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से गांव के विकास कार्यों को नियमानुसार करने के भी निर्देश दिए हैं। ब्यूरो