{"_id":"5a85d3dc4f1c1bb1208b9703","slug":"151872017216-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मरों पर लगे मीटर भी नहीं रोक पाए बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मरों पर लगे मीटर भी नहीं रोक पाए बिजली चोरी
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मरों पर लगे मीटर भी नहीं रोक पाए बिजली चोरी
बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन द्वारा ट्रांसफार्मरों पर दो वर्ष पूर्व लगाए गए मीटर भी बिजली चोरी नहीं रोक पा रहे हैं। अफसरों की लापरवाही के कारण मीटर लगाने के एक वर्ष बाद भी अभी तक किसी भी कर्मचारी ने इन मीटरों से रीडिंग नोट नहीं की है, जिससे बिजली चोरी रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाया जा सके।
ट्रांसफार्मरों पर लगे मीटर व इससे जुड़े उपभोक्ताओं के मीटरों की रीडिंग के बीच के अंतर से बिजली चोरी का खुलासा किया जा सकता है। इसके लिए शासन द्वारा तीन करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए गए, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक किसी भी मीटर से रीडिंग दर्ज करने का कार्य नहीं किया गया है। इसके चलते बिजली चोरी खुलेआम जारी है। इस बाबत पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एमसी शर्मा ने बताया कि अगर मीटर से रीडिंग नहीं ली गईं है तो इसकी जांच की जाएगी।
छह मीटर पाए गए टैंपर्ड
- हाइडिल कालोनी से जुड़े क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान टीम को छह उपभोक्ताओं के मीटर टैंपर्ड मिले हैं। इस दौरान एसडीओ, एई मीटर व जेई समेत टीम ने ऊपरकोट क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की। बिजलीघर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि छह मीटर टेंपर्ड पाए गए हैं। सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।