फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सैनिक सम्मान के साथ नम आंखों से दी जवान को विदाई

सैनिक सम्मान के साथ नम आंखों से दी जवान को विदाई

Fri, 16 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सैनिक सम्मान के साथ नम आंखों से दी जवान को विदाई
नम आंखों से दी मान सिंह को अंतिम विदाई
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव रंधौरा निवासी बीएसएफ के जवान के पार्थिव शरीर का बृहस्पतिवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जवान के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव रंधौरा निवासी मान सिंह लोधी राजपूत बीएसएफ की 104 बटालियन में सूबेदार के पद पर अनूपगढ़ (बीकानेर) में तैनात थे। 13 फरवरी को गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह बीएसएफ के जवान पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान गांव में लोगों का तांता लग गया। जिलाधिकारी डा. रोशन जैकब ने फौजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाकर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने फोन पर बताया कि वह फिलहाल विधानसभा सत्र के लिए लखनऊ में हैं। क्षेत्र में आते ही वह जवान के परिजनों से मुलाकात करेंगी और मदद दिलाएंगी। इस दौरान एसएसपी मुनीराज जी., एसपी देहात पीके तिवारी, एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र, एसडीएम उमाशंकर आदि मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने कहा कि अभी तक जवान की मौैत के कारणों की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के कारणों का नहीं लगा पता
जवान की मौत होने के मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर बीएसएफ के जवानों ने भी चुप्पी साधे रखी। वहीं लोगों में चर्चा रही कि असलहा साफ करते समय गोली लगने से सूबेदार की मौत हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed