{"_id":"5a8467094f1c1b4f588b896b","slug":"151862677619-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अतिक्रमण हटाने के लिए गठित होगा एनफोर्समेंट विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अतिक्रमण हटाने के लिए गठित होगा एनफोर्समेंट विभाग
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अतिक्रमण हटाने के लिए गठित होगा एनफोर्समेंट विभाग
- शासन ने अफसरों के साथ बैठक में खींचा खाका
- सेवानिवृत्त कर्नल होंगे विभाग के जिला प्रभारी
- विभाग में तैनात रहेगी खुद की फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए अब फोर्स न मिलने की समस्या का बहाना नहीं बनाया जा सकेगा। प्रदेश सरकार अब एनफोर्समेंट नामक एक नए विभाग का गठन कर रही है। इसकी अपनी फोर्स होगी और शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई करेगी। इसके लिए शासन ने अफसरों के साथ बैठक कर योजना तैयार कर ली है।
विभागों को सम्मिलित करने और नए विभागों के सृजन के लिए शासन स्तर पर तैयारियां जोर शोर पर चल रही हैं। अब शासन ने नगर पालिका क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए भी एनफोर्समेंट नामक एक विभाग के गठन की तैयारी कर ली है। प्रदेश भर की नगर पालिकाओं के अफसरों के साथ बैठक करते हुए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विभाग के गठन के लिए खाका खींच लिया है। नए गठित विभाग के लिए एक सेवानिवृत्त कर्नल को जिले का मुखिया बनाया जाएगा। विभाग के पास अपनी फोर्स होगी। इसका एक मात्र और मुख्य कार्य अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना होगा। आमतौर पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर फोर्स उपलब्ध कराने की मांग करती थी। इसके बाद कई माह तक फोर्स उपलब्ध न होने के चलते अतिक्रमण बढ़ता जाता है। इस बाबत नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर विकास मंत्री ने बैठक में एनफोर्समेंट विभाग के गठन का खाका खींचा है। बैठक में मुझे भी शामिल होना था, लेकिन किसी कारणवश मैं नहीं जा सका। मेरे स्थान पर एओ भोलानाथ बैठक में शामिल हुए थे।