{"_id":"5a81c6e94f1c1ba5268b9c23","slug":"15184547092-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋणमाफी का पोर्टल आज से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋणमाफी का पोर्टल आज से होगा शुरू
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण माफी का पोर्टल आज से होगा शुरू
बुलंदशहर। ऋण माफी के दौरान किसानों की शिकायतों के लिए बनाया गया पोर्टल मंगलवार को फिर से शुरू हो जाएगा। इसके बाद ऋण माफी के पात्र होने के बाद भी लाभ न मिलने पर किसान सीधे शासन को शिकायत भेज सकेंगे। शासन ने किसानों की ऋण माफी संबंधी शिकायतों के लिए एक पोर्टल बनाया था। इस पर किसान किसी भी समस्या को लेकर सीधे शासन को शिकायत भेज सकते थे। बीते करीब एक माह से पोर्टल बंद था। अब शासन द्वारा मंगलवार को फिर से पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि करीब सौ किसान ऐसे हैं, जिन्हें पात्र होने के बाद भी ऋणमाफी का लाभ नहीं मिला है। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि मंगलवार से पोर्टल का संचालन शुरू किया जाएगा। किसी भी समस्या के लिए किसान सीधे शिकायत कर सकते हैं। ब्यूरो