{"_id":"5a81c6e34f1c1b0a7b8b695a","slug":"151845470420-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाए रहे बादल, तेज हवा ने लौटाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाए रहे बादल, तेज हवा ने लौटाई ठंड
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर छाए रहे बादल, तेज हवा ने लौटाई ठंड
- तापमान गिरकर हुआ 10 डिग्री, अधिकतम रहा 21 डिग्री
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से ठंड ने दोबारा दस्तक दे दी है। आलम यह है कि सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को पूरे दिन धूप न निकलने से गलन वाली ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया।
सोमवार को क्षेत्र में सुबह से ही धूप नहीं निकली। साथ ही नमी के साथ तेज हवा चलने के कारण लोग ठंड से कांप गए। आलम यह रहा कि गत सप्ताह की अपेक्षा तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया जो कि रविवार की अपेक्षा दो डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को ठंड और बढ़ सकती है। उम्मीद है कि न्यूनतम तापमान एक डिग्री और गिर सकता है। ठंड बढ़ने से सोमवार शाम सात बजते ही बाजारों से भीड़ गायब होने लगी थी। रात आठ बजे के करीब बाजार पूरी तरह से सुनसान हो चुके थे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि बारिश की संभावना है। इससे आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
मौसम के यू टर्न से खिले किसानों के चेहरे
बुगरासी। मौसम के यू टर्न लेने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान गेहूं के लिए इस मौसम को लाभदायक बता रहे हैं। चार दिन पूर्व मौसम काफी गर्म था। तापमान बढ़ने के कारण किसान गेहूं की फसल को लेकर चिंतित थे। रविवार को अचानक मौसम ने यू टर्न लिया है। रविवार को पूूरे दिन घटा छाई रही जबकि सोमवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई। किसानाें ने गेहूं की फसल के लिए इसे लाभदायक बताया है। किसान कुंवरपाल सिंह चौहान, जगदीश राणा, निहाल सिंह गहलौत आदि ने बताया कि जिस प्रकार मौसम गर्म हुआ था, उससे गेहूं की फसल को लेकर चिंता बढ़ी हुई थी। अब मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल हुआ है। यदि मौसम इसी प्रकार ठंडा रहता है तो गेहूं की फसल को काफी लाभ होगा। ब्यूरो