{"_id":"5a81c50f4f1c1bc83b8b663b","slug":"151845423531-1735-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 अप्रैल से होगी गेहूं खरीद, मिलेगा 1735 प्रति कुंतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 अप्रैल से होगी गेहूं खरीद, मिलेगा 1735 प्रति कुंतल
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद
- गेहूं खरीद के लिए विभाग के पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए किसानों को विभाग के पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद के आदेश दिए हैं। इसके लिए केंद्र बनाने के साथ सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागर वाल ने बताया कि शासन द्वारा इस बार गेहूं की कीमत 1735 रुपये प्रति कुंतल तय की गई है। गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को विभाग के पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए किसान अपना एक फोटो, भू अभिलेख संबंधी दस्तावेज, खतौनी व आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कापी साथ लानी होगी। किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे व अपने मोबाइल से पंजीकरण कर सकते हैं।