{"_id":"5a81c50a4f1c1b4f588b83bc","slug":"15184542307-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म-मृत्यु के आंकड़ों की डीपीआरओ ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म-मृत्यु के आंकड़ों की डीपीआरओ ने तलब की रिपोर्ट
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्म-मृत्यु के आंकड़ों की डीपीआरओ ने तलब की रिपोर्ट
- ग्राम सचिवों को पत्र जारी कर दिए आंकड़े पेश करने के आदेश
- अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गत तीन वर्षों से जन्म-मृत्यु के आंकड़े न दिए जाने के मामले में अब डीपीआरओ ने ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किए हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि डीपीआरओ ने एक सप्ताह में सभी ग्राम सचिवों से आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
शासन द्वारा जन्म-मृत्यु के आंकड़े प्रस्तुत करने के लिए ग्राम सचिव, नगर पालिका को अधिकार दिया हुआ था। प्रतिमाह दिए जाने वाले आंकड़ों के अनुसार शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं, लेकिन ग्राम सचिवों की ओर से गत तीन वर्षों से जन्म-मृत्यु के आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए जाने की बात सामने आई थी। इस पर सोमवार के अंक में अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर छपने के बाद ग्राम सचिव व डीपीआरओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन फानन में डीपीआरओ ने ग्राम सचिवों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में आंकड़ा पेश करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आंकड़े प्रस्तुत करना अति महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।