{"_id":"5a807b354f1c1b91268b998f","slug":"151836979119-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वेबसाइट से बिल निकाल सकेंगे बिजली उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वेबसाइट से बिल निकाल सकेंगे बिजली उपभोक्ता
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वेबसाइट से बिल निकाल सकेंगे बिजली उपभोक्ता
- बिल न आने की दशा में दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति
- यूपीपीसीएल ऑनलाइन डॉट कॉम पर पंजीकरण के बाद बना सकेंगे बिल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
अब बिजली उपभोक्ताओं को बिल न आने की दशा में दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब उपभोक्ता वेबसाइट पर मीटर रीडिंग अंकित करने के बाद अपना बिल खुद निकाल सकेंगे। इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित की गई वेबसाइट पर उपभोक्ताओं को पहले पंजीकरण कराना होगा।
बिजली उपभोक्ताओं को कई बार बिल न आने के चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बिल निकलवाने के लिए उपभोक्ताओं को अफसरों के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे। साथ ही कई बार विभागीय कर्मचारियों द्वारा इसके लिए उपभोक्ताओं से अवैध वसूली भी की जाती थी। अब शासन ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए यूपीपीसीएल ऑनलाइन डॉट कॉम नामक वेबसाइट जारी करते हुए उपभोक्ताओं को बिल जनरेट करने की सुविधा दी है। उपभोक्ताओं को इसके लिए पहले वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। जिसके बाद उपभोक्ता रीडिंग अंकित कर अपना बिल स्वयं निकाल सकेंगे। इस बाबत चीफ इंजीनियर एमसी शर्मा ने बताया कि शासन ने वेबसाइट जारी कर दी है। उपभोक्ता अब खुद बिल निकाल सकते हैं।