{"_id":"5a70b3a84f1c1b92268b74de","slug":"151733566819-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर बदला रंग, अब बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने फिर बदला रंग, अब बढ़ेगा तापमान
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने फिर बदला रंग, बढ़ा तापमान
- पिछले कई दिन से कोहरा और ठंड का असर हुआ कम
- बार-बार बदल रही मौसम की रंगत को लेकर वैज्ञानिक असमंजस में
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मौसम ने एक बार फिर रंगत बदली है। पिछले कई दिन से कोहरा और ठंड का असर मंगलवार को कम हो गया। इस दौरान दिन में तेज धूप खिलने के चलते चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, दूसरी ओर बार-बार बदल रही मौसम की रंगत को लेकर वैज्ञानिक असमंजस में हैं।
इस बार मौसम के बदलाव को लेकर वैज्ञानिक भी असमंजस में हैं। मौसम के आंकड़ों का गणित भी बार-बार बदल रहा है। पिछले कई से कोहरा और कड़ाके की ठंड का असर रहा। सोमवार को भी सुबह कोहरा और फिर धूप ने अपना रंग दिखाया। ऐसा लग रहा था कि इस तरह का मौसम आगे भी बना रहेगा, लेकिन मंगलवार की सुबह से मौसम साफ हो गया और चटख धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 28 सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्घि हुई। न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बन रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि बार-बार बदल रही मौसम की रंगत को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। अब मौसम में ठंड कम होने की संभावना बन रही है। ऐसा हुआ तो ठंड का असर कम होना शुरू हो जाएगा।