{"_id":"6aeb71844f1edaa3490991f6","slug":"st-momina-school-emerges-as-overall-champion-at-open-judo-championship-athletes-showcase-their-prowess-on-the-mat-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-170088-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ओपन जूडो चैंपियनशिप में सेंट मोमिना स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों ने मैट पर दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ओपन जूडो चैंपियनशिप में सेंट मोमिना स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों ने मैट पर दिखाया दम
विज्ञापन
ओपन जूडो चैंपियनशिप की विजेता टीम के साथ जूडो एसोसिएशन के सचिव। स्रोत : आयोजक
बुलंदशहर। खालसा मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित खालसा ओपन जूडो चैंपियनशिप में सेंट मोमिना स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार दांव-पेच दिखाते हुए ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, बालक वर्ग में कुलदीप और बालिका वर्ग में चेष्टा भारद्वाज को उत्कृष्ट खेल कौशल के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं जूडो एसोसिएशन बुलंदशहर के सचिव कमल यादव, विद्यालय के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह और प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अंडर-12 बालक वर्ग के 20 किग्रा में मोहम्मद अहमद सेक्रेड हार्ट स्कूल, 25 किग्रा में हिमांशु खालसा स्कूल, 30 किग्रा में ध्रुव बीके पब्लिक स्कूल, जहांगीराबाद, 35 किग्रा में विराज चौहान केंद्रीय विद्यालय, 40 किग्रा में लक्ष्य गर्ग सेंट मोमिना स्कूल और 40 किग्रा से अधिक भार वर्ग में हितेश आरव एकेडमी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
इसी आयु की बालिका वर्ग में 23 किग्रा में तनिष्का बीके पब्लिक स्कूल, 28 किग्रा में लवी कुमारी केंद्रीय विद्यालय, 36 किग्रा में सोनाक्षी बीके पब्लिक स्कूल और 36 किग्रा से अधिक भार वर्ग में त्रिशा खालसा स्कूल अव्वल रहीं। 12 वर्ष से अधिक बालक वर्ग में मनीष 30 किग्रा, लिटिल स्टार, दिशांत अहलावत 35 किग्रा, सेंट मोमिना, मयंक 40 किग्रा, आरके पब्लिक स्कूल, कुलदीप 45 किग्रा, सेंट मोमिना, राज रुद्र गोस्वामी 50 किग्रा, सेंट मोमिना, आदित्य चौधरी 55 किग्रा, सेंट मोमिना और ओपन भार वर्ग में अर्विश चौधरी संतोष इंटरनेशनल स्कूल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
बालिका वर्ग के 36 किग्रा में चेष्टा भारद्वाज बीके पब्लिक स्कूल, 40 किग्रा में जिया वर्मा सेंट मोमिना, 44 किग्रा में आकांक्षी गौतम केंद्रीय विद्यालय और 44 किग्रा से अधिक भार वर्ग में प्राची चौहान केंद्रीय विद्यालय विजेता बनीं। समारोह के समापन पर अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में जूडो कोच प्रदीप कुमार, सोनम, नितिन कुमार, तुषार और अनम फातिमा का विशेष योगदान रहा।