फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   परिवार नियोजन में शामिल हुआ अंतरा एवं छाया

परिवार नियोजन में शामिल हुआ अंतरा एवं छाया

Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
परिवार नियोजन में शामिल हुआ अंतरा एवं छाया
परिवार नियोजन में शामिल हुआ अंतरा एवं छाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन ने परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों में अब दो नए साधन अंतरा एवं छाया शामिल किए गए हैं। जिला महिला अस्पताल में अंतरा इंजेक्शन एवं छाया टेबलेट की फरवरी माह से शुरुआत हो रही है। इनका नि:शुल्क वितरण होगा।

शासन बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए परिवार नियोजन के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। अब शासन ने नई पहल कर अंतरा इंजेक्शन एवं छाया टेबलेट को परिवार नियोजन साधनों में शामिल किया है। जिला महिला अस्पताल में नए गर्भनिरोधक साधनों को लेकर गत सप्ताह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सका, स्टाफ नर्स, फैमिली वेलफेयर काउंसलर एवं अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ परामर्शदाता डा. सुधा ने बताया कि परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों में अंतरा इंजेक्शन एवं छाया टेबलेट दो नए गर्भ निरोधक साधन शामिल किए गए है। अंतरा इंजेक्शन लाभार्थी को प्रत्येक तीन माह पर लगवाना है। यह तीन माह तक सुरक्षा प्रदान करता है। यह लगभग सभी महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं उपयुक्त विधि है। वहीं छाया टेबलेट सप्ताह में एक बार खाने के लिए दी जाएगी। फिलहाल यह सुविधा जिला महिला अस्पताल में उपलब्ध होगी। इसके लिए स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. बीना रानी ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन एवं छाया टेबलेट की फरवरी माह से शुभारंभ होने की संभावना है। शासन से निर्देश मिलने पर एवं स्टाक प्राप्त होने पर इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed