{"_id":"5a6224184f1c1ba1268b54ab","slug":"15163813987-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान चोरी प्रकरण में व्यापारी पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान चोरी प्रकरण में व्यापारी पर गिरी गाज
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान चोरी प्रकरण में व्यापारी पर गिरी गाज
- सचिव की रिपोर्ट पर एसडीएम ने किया व्यापारी का लाइसेंस निलंबित
जहांगीराबाद। चार दिन पूर्व जहांगीराबाद धान मंडी में एक किसान की धान की बोरियों को चोरी करने के बाद हुए किसानों के हंगामे को गंभीरता से लेते हुए मंडी प्रशासन ने आरोपी फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से मंडी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की मंडी सचिव ने पुष्टि की है।
चार दिन पूर्व 16 जनवरी को स्थानीय मंडी की फर्म मैसर्स वीरेंद्र सिंह सुरेश चंद पर अतरौली क्षेत्र के गांव फैजलपुर निवासी किसान बनबारी लाल पुत्र भूदेव सिंह की कुछ धान की बोरियां चोरी हो गई थी। धान चोरी के बाद किसानों ने कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था। इस प्रकरण में मंडी सचिव की आख्या पर मंडी के उप सभापति व एसडीएम सदानंद गुप्ता ने आरोपी फर्म का मंडी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।