फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब सरकारी अस्पतालों में भी होंगे डिजिटल एक्स-रे

अब सरकारी अस्पतालों में भी होंगे डिजिटल एक्स-रे

Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
अब सरकारी अस्पतालों में भी होंगे डिजिटल एक्स-रे
अब सरकारी अस्पतालों में भी होंगे डिजिटल एक्स-रे
विज्ञापन

- जिला अस्पताल एवं डिबाई में मिलेगी सुविधा
- अभी तक डिजिटल एक्स-रे के लिए नहीं थे कोई इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को जल्द ही डिजिटल एक्स-रे की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव पास कर दिया है। जल्द ही जिले के दो अस्पतालों में सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। इस सुविधा से निजी अस्पतालों या केंद्रों पर मोटी रकम खर्च करने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
सरकारी अस्पतालों में अभी तक मरीजों को प्लेट लगाकर एक्स-रे की व्यवस्था है। इस व्यवस्था से जल्द ही मरीजों को छुटकारा मिलने वाला है। जिला स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग करने पर शासन ने जिले को दो एक्स-रे मशीनों का प्रस्ताव पास कर दिया है। जल्द ही जिले के दो चिकित्सालयों में मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलने वाली है। डिजिटल एक्स-रे मशीन लगने से मरीजों को समय के साथ-साथ उपचार कराने में भी आसानी होगी। सरकारी अस्पतालों में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा न होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इसके लिए निजी अस्पतालों या केंद्रों पर मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केएन तिवारी ने बताया कि शासन ने जिले के दो चिकित्सालयों के लिए डिजिटल एक्स-रे मशीन के लिए प्रस्ताव पास कर दिया है। जल्द ही डिजिटल एक्स-रे मशीन मिलने पर मरीजों को इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन दो स्थानों पर लगेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन
- सरकारी चिकित्सालयों में जिला अस्पताल एवं डिबाई स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर डिजिटल एक्स-रे मशीन की सौगात मिलने जा रही है। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में तीन एक्स-रे मशीन लगी हुई है। डिजिटल एक्स-रे मशीन लगने पर एक एक्स-रे मशीन को हटाकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ दो मिनट में मिलेगी रिपोर्ट
- अभी तक मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। इसके बाद एक्स-रे लेने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा था। शासन के निर्देश पर डिजिटल एक्स-रे मशीन लगने से मरीजों को समय के साथ-साथ रिपोर्ट लेने में भी आसानी होगी। अब मरीज एक्स-रे रिपोर्ट को अपने मोबाइल के द्वारा दूर के चिकित्सक तक आसानी से अपनी रिपोर्ट को भेजकर अपना उपचार करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed