{"_id":"5a6222e24f1c1b8a268b53dd","slug":"151638108811-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार चिकित्सक को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार चिकित्सक को कार ने रौंदा, मौत
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार चिकित्सक की मौत
गुलावठी में प्रैक्टिस करते थे हापुड़ निवासी डा. तरुण शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
देहात कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर बाइक सवार चिकित्सक को एक कार ने रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
हापुड़ निवासी तरुण शर्मा पुत्र धनीराम शर्मा गुलावठी में चिकित्सक थे। वह एक क्लीनिक पर प्रैक्टिस करते थे। उन्होंने बुलंदशहर में एक कमरा किराए पर ले रखा था, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार को सुबह वह अपनी बाइक से गुलावठी स्थित क्लीनिक पर गए थे। जहां से देर शाम करीब आठ बजे वह बाइक से बुलंदशहर लौट रहे थे। गांव कुड़वल बनारस के निकट बुलंदशहर की ओर से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। कार का चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल तरुण शर्मा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है, मालिक की तलाश की जा रही है।