फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एमडीआर टीबी मरीजों के परिजनों की भी होगी स्वास्थ्य जांच

एमडीआर टीबी मरीजों के परिजनों की भी होगी स्वास्थ्य जांच

Fri, 19 Jan 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
एमडीआर टीबी मरीजों के परिजनों की भी होगी स्वास्थ्य जांच
एमडीआर टीबी मरीजों के परिजनों की भी होगी स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन

शासन के आदेश पर टीबी को समाप्त करने के लिए कोशिशें तेज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
क्षय रोग पर नियंत्रण के लिए एमडीआर (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट) पीड़ित मरीजों के परिजनों की भी जांच कराई जाएगी। मुख्य सचिव के निर्देशों पर जिला क्षय रोग अधिकारी ने एमडीआर से पीड़ित मरीजों के बारे में जानकारी ली। साथ ही इनके स्वास्थ्य जांच के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिला क्षय रोग केंद्र पर आयोजित बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एमके गुप्ता ने कर्मचारियों से टीबी के मरीजों के बारे में जानकारी ली। बताया कि केंद्र सरकार 2025 तक भारत को क्षय रोग से मुक्ति दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव ने निर्देश दिए थे कि क्षय रोग से पीड़ित मरीजों की एचआईवी जांच जरूर कराएं। एमडीआर होने पर पीड़ित मरीज के परिजनों की भी जांच कराएं। इससे पता चल सकेगा कि यह रोग फैल तो नहीं रहा है। पीपीएम कोआर्डिनेटर हिमानी शर्मा ने बताया कि एमडीआर पीड़ितों और उनके परिजनों का ब्यौरा नि:क्षय पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed