फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एकाउंट खुलवाने के लिए अब बैंक जाने की जरूर नहीं, एप्प से ही खोल सकते हुए स्वयं एकाउंट

एकाउंट खुलवाने के लिए अब बैंक जाने की जरूर नहीं, एप्प से ही खोल सकते हुए स्वयं एकाउंट

Tue, 16 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
एकाउंट खुलवाने के लिए अब बैंक जाने की जरूर नहीं, एप्प से ही खोल सकते हुए स्वयं एकाउंट
अब एप से खोलें बैंक एकाउंट
विज्ञापन

- इलाहाबाद बैंक ने शुरू की सुविधा
अजय गर्ग
बुगरासी।
इलाहाबाद बैंक में अगर एकाउंट खुलवाना है तो इसके लिए न तो बैंक में लाइन में लगने की जरूरत है और न ही किसी गवाह की जरूरत है। सीधे ऑल बैंक ऑनलाइन सेल्फी एकाउंट एप पर अपनी डिटेल डालिए और एकाउंट नंबर मिल जाएगा।
कस्बे में इलाहाबाद और सर्वयूपी ग्रामीण बैंक है। इनमें इलाहाबाद बैंक में सबसे ज्यादा उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं की लेनदेन की भीड़ के चलते अक्सर नए उपभोक्ताओं को एकाउंट खुलवाने के लिए बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब उपभोक्ता खुद ही अपना खाता खोल सकते हैं। न बैंक में जाकर लाइन में लगने की जरूरत है और न ही किसी गवाह की जरूरत पड़ेगी। केवल मोबाइल पर ऑल बैंक ऑनलाइन सेल्फी एकाउंट एप डाउन लोड करना है। इसके बाद एप में अपनी डिटेल डालनी है। अपलोड के ऑप्शन पर फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो अपलोड करनी है। इसमें महज एक या दो मिनट में सारा काम हो जाता है। इसके बाद सीधे एकाउंट नंबर मोबाइल पर आ जाता है। इसी एकाउंट नंबर को लेकर बैंक में जाकर उपभोक्ता उसमें कैश जमा कर पासबुक ले सकता है। जानकारी के अभाव में अब भी उपभोक्ता अपना एकाउंट खुलवाने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी हिमांशु, अलमास और अमन ने बताया कि इलाहाबाद ऑनलाइन सेल्फी एकाउंट एप से खुद एकाउंट खोलने की ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। इससे काफी समय बचता है और आसानी से सही डिटेल डालकर एकाउंट खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इलाहाबाद ऑनलाइन सेल्फी एकाउंट एप से उपभोक्ता खुद खाता खोल सकते हैं। ग्रामीण अंचल और जानकारी के अभाव के चलते उपभोक्ता इस एप का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ता एप के माध्यम से आसानी से खुद खाता खोल सकते हैं। - राजवीर सिंह, शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक, बुगरासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed