फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डार्कजोन में भूजल स्तर बढ़ाने की पहल, बनेंगे तालाब

डार्कजोन में भूजल स्तर बढ़ाने की पहल, बनेंगे तालाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
डार्कजोन में भूजल स्तर बढ़ाने की पहल, बनेंगे तालाब
डार्कजोन में भूजल स्तर बढ़ाने की पहल, बनेंगे तालाब
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में भूजल स्तर को बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है। इसके लिए तालाब बनाए जाएंगे। तालाबों का निर्माण वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन योजना के तहत किया जाएगा। विभाग ने 10 तालाबों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इसके साथ ही अन्य तालाब बनाने का प्रस्ताव बनाकर जल्द ही भेजा जाएगा।

जिले का भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। अब तक जिले के 16 ब्लॉकों में से बुलंदशहर, गुलावठी और सिकंदराबाद अतिदोहित श्रेणी में शामिल हैं। ब्लॉक बीबीनगर, दानपुर, खुर्जा, शिकारपुर और पहासू क्रिटिकल जोन में हैं। डार्क जोन के नजदीक सेमी क्रिटिकल में ब्लॉक अगौता, लखावटी और ऊंचागांव हैं। जबकि सुरक्षित श्रेणी में अनूपशहर, डिबाई, स्याना, जहांगीराबाद और अरनिया ही शेष बच गए हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए लघु सिंचाई विभाग की ओर से डार्कजोन में शामिल ब्लॉकों में तालाब बनाकर उनमें बारिश का पानी संचित कर भूजल स्तर को बढ़ाने की पहल की है। विभाग ने वर्षा जल संचयन एवं भूल संवर्धन योजना के तहत शिकारपुर, सिकंदराबाद, गुलावठी, बीबीनगर, दानपुर, बुलंदशहर और खुर्जा ब्लॉक में तालाब बनवाने का निर्णय लिया है। साथ ही दस तालाबों के लिए जगह चिन्हित करते हुए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर और भी तालाब बनाने के लिए जगह तलाशने का काम जारी है। मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि जिले के डार्कजोन में लगातार गिर रहे भूजल स्तर को बचाने के लिए तालाब बनाए जाएंगे। यह कार्य लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी करेंगे। अब तक दस तालाबों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। साथ ही और तालाबों के लिए जगह चिन्हित करने का काम जारी है। उन्होंने आमजन से भी पानी बचाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed